Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026: इंटर पास विद्यार्थियों के लिए, जाने पात्रता, दस्तावेज़, तारीख और लाभ

Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026: इंटर पास विद्यार्थियों के लिए, जाने पात्रता, दस्तावेज़, तारीख और लाभ:- 

नमस्कार दोस्तों आप भी बिहार बोर्ड के तरफ से इंटर की परीक्षा पास कर चुके हैं तो आप सभी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। आप सभी को बतला दे की CSSS के तरफ से यानि (Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students) की तरफ से एक नई स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है इस स्कॉलरशिप के माध्यम से आपके उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सरकार द्वारा मदद की जाएगी

आप भी इंटर के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस स्कॉलरशिप के लिए जरूर से अप्लाई करना चाहिए ताकि सरकार द्वारा आपको मदद की जा सके। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में इसके लिए कौन-कौन से विद्यार्थी आवेदन करेंगे। क्या-क्या दस्तावेज लगेगा आवेदन प्रक्रिया क्या है सारी जानकारी हम आपको बताने वाले हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

यह योजना इसीलिए शुरू की गई है ताकि जो भी विद्यार्थी इंटर के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं है तो उन विद्यार्थियों के लिए यह योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के माध्यम से कुछ राशि दी जाएगी ताकि विद्यार्थी आगे उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सके।

इस योजना के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू कर दी गई है। वही जो आवेदन कि अंतिम तिथि है वह 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। यानी आप सभी विद्यार्थी समय रहते इसके लिए आवेदन जरूर से कर लीजिएगा।

इस योजना के अंतर्गत कितना राशि मिलेगा?

विद्यार्थी जानना चाहते हैं कि जो उनको स्कॉलरशिप का राशि मिलने वाला है, वह कितना राशि मिलेगा तो मैं आपको बतला दूं जो आपको राशि मिलेगा। वह आपके कोर्स के आधार पर मिलेगा। नीचे निम्नलिखित देख लीजिए कि आपका कौन सा कोर्स है उसके आधार पर आपको कितना राशि मिलेगा?

कोर्स का नाम:                         वार्षिक राशि 

स्नातक (UG), पहले 3 वर्ष:       ₹12,000 प्रति वर्ष

स्नातकोत्तर (PG):                   ₹20,000 प्रति वर्ष

इस योजना के लिए कौन-कौन विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

• आवेदन करने वाले विद्यार्थी भारत का मूल निवासी होना चाहिए।

• और उसके इंटर में 50% से ज्यादा मार्क्स प्राप्त होना चाहिए।

• इस योजना के लिए सभी वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

• विद्यार्थी के पास खुद का अकाउंट होना चाहिए।

• विद्यार्थी का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज होना चाहिए?

आवेदन वही विद्यार्थी कर सकते हैं जिनके पास हमने नीचे जो दस्तावेज बतलाएं हैं, सभी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध है। अगर आपके पास उपलब्ध है तो आप अभी जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर नहीं उपलब्ध है तो इकट्ठा कर लीजिए तब आवेदन कर लीजिएगा क्योंकि बिना दस्तावेज के आवेदन नहीं कर पाएंगे?

आधार कार्ड
10वीं का मार्कशीट
10वीं का सर्टिफिकेट
12वीं का मार्कशीट
12वीं का सर्टिफिकेट
कॉलेज का नामांकन प्रमाण पत्र
वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का प्रवेश प्रमाण
बोनाफाइड प्रमाणपत्र
Current Fee Receipt (वर्तमान फीस रसीद)
आय प्रमाण पत्र
बिहार निवास प्रमाण पत्र
विद्यार्थी का बैंक खाता विवरण
NSP One Time Registration (OTR)
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर

इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है?

जो भी विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपके पास समय है। आप ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं। नीचे कुछ स्टेप बतलाए गए हैं, जिन्होंने फॉलो करके आप आसानी पूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: आवेदन करने के लिए गूगल पर सर्च करके आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर आ जाना है।

Step 2: जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर आएंगे वहां पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।

Step 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करेंगे आपको होम पेज पर ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। आपको आवेदन फॉर्म ओपन कर लेना है।

Step 4: सभी जानकारी को भरने के बाद आपको अंत में सभी जानकारी को एक बार जरूर चेक कर ले 

Step 5: उसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करें

Scholarship: Apply online

Official website: click here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top