bihar board 10th 12th dummy admit card 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर डमी एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा, जाने पूरी जानकारी।

bihar board 10th 12th dummy admit card 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर डमी एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा, जाने पूरी जानकारी।

बिहार बोर्ड के तरफ से मैट्रिक इंटर फाइनल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और जो फाइनल परीक्षा फरवरी 2026 में देने वाले हैं तो आप सभी विद्यार्थियों को पता है की परीक्षा शुरू होने में 3-4 महीने का समय बाकी है। ऐसे में आप लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं कि कब आप लोग का डमी एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड के तरफ से जारी किया जाएगा

तो अब आपका इंतजार समाप्त हो चुका है क्योंकि बिहार बोर्ड के तरफ से जारी होने को लेकर है। उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आप हमारे साथ बने रहिए। हम आपको बतलाते हैं, कब जारी किया जाएगा, कैसे चेक करना है और अगर किसी भी प्रकार की गलती है तो उसको कैसे सुधार करवाना है या क्यों जारी किया जाता है। कैसे प्राप्त करना है सब जानकारी आपको पता चल जाएगा इस आर्टिकल के माध्यम से।

डमी एडमिट कार्ड क्या होता है और इसे क्यों जारी किया जाता है?

डमी एडमिट कार्ड जो फाइनल एडमिट कार्ड होता है, उसी का एक डुप्लीकेट होता है और इसको जो है वह फाइनल एडमिट कार्ड से पहले जारी किया जाता है ताकि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पता चल सके कि जो डमी एडमिट कार्ड क्या होता है वह कैसा होता है उसमें क्या-क्या जानकारी दर्ज रहता है और अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में कोई भी प्रकार की गलती हो जैसे अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य जरूरी विवरणों की जांच कर सकेंगे

ताकि जो फाइनल एडमिट कार्ड जारी हो, उसमें किसी भी प्रकार की गलती ना हो और विद्यार्थी अपना परीक्षा अच्छे से दे सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एक डमी एडमिट कार्ड जारी करता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर डमी एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा?

डमी एडमिट कार्ड जारी होने की बात करें तो बतलाया जा रहा है। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक इंटर का डमी एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावनाएं बताई जा रही है। हालांकि पिछले वर्ष 2026 फाइनल परीक्षा का जो डमी एडमिट कार्ड है वह 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया था तो इसके हिसाब से हमें लगता है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक या नवंबर के पहले सप्ताह में आप लोगों का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि उसको लेकर अब तक कोई भी ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

डमी एडमिट कार्ड में क्या-क्या गलती सुधारा जा सकता है और कैसे?

अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में नीचे बतलाए गए जो भी जानकारी है, इसमें से कोई भी जानकारी गलत होती है तो उसको आपको समय रहकर सुधार करवाना होगा। आपको बोर्ड के द्वारा समय दिया जाएगा। उस समय के भीतर आप अपने स्कूल कॉलेज में जाकर वहां के प्रधानाध्यापक से बोलकर की मेरे डमी एडमिट कार्ड में यह गलती है। उसको आप आसानी पूर्वक सुधार करवा सकते हैं। 

विद्यार्थी का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
जन्मतिथि
जाति / कैटेगरी
लिंग (Gender)
फोटो
हस्ताक्षर
विषय (Subject)
रजिस्ट्रेशन नंबर
स्कूल / कॉलेज का नाम
विद्यार्थी का कोटि या वर्ग
 इत्यादि

मैट्रिक और इंटर का डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे?

मैट्रिक और इंटर का जो डमी एडमिट कार्ड है, वह जारी होने के बाद आप ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मैं आपको नीचे ऑफिशल वेबसाइट का लिंक दे देता हूं जिससे क्लिक करके आप प्राप्त कर सकते हैं। कुछ जानकारी दर्ज करके या आप अपने कॉलेज से जाकर डमी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद प्राप्त कर सकते हैं। दोनों में से किसी भी तरीके से आप आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं

 

Official website: click here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top