Bihar Board Matric Inter Pariksha 2027 Ka Admit Card Kab Jari Hoga: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर फाइनल परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, जाने पुरी जानकारी

Bihar Board Matric Inter Pariksha 2027 Ka Admit Card Kab Jari Hoga: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर फाइनल परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, जाने पुरी जानकारी:-

अगर आप बिहार बोर्ड से 2027 में मैट्रिक इंटर का फाइनल एग्जाम देने वाले हैं तो आप लोग इंतजार कर रहे होंगे कि आप सभी का फाइनल एडमिट कार्ड कब जारी होगा। क्योंकि बिना फाइनल एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए आप लोगों का बेसब्री से इंतजार रहते है कि फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा तो आपके लिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप मैट्रिक इंटर का फाइनल परीक्षा बिहार बोर्ड से 2027 में देने वाले हैं तो आप सभी का एडमिट कार्ड कब जारी होगा।

फाइनल एडमिट कार्ड का क्या काम होता है? 

बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में यह प्रश्न जरूर उठना होगा कि फाइनल एडमिट कार्ड का क्या काम होता है तो मैं आप सभी को बता दूं कि अगर आपके पास फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है तो आपको परीक्षा भवन में अंदर प्रवेश ही नहीं मिलेगा परीक्षा देने की बात तो दूर की है आपके अंदर प्रवेश ही नहीं मिलेगा इसलिए फाइनल एडमिट कार्ड का इंतजार सभी विद्यार्थियों को काफी बेसब्री से रहता है। फाइनल एडमिट कार्ड विद्यार्थी का एक पहचान होता है जिस पर विद्यार्थी का नाम और रोल कोड, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ इत्यादि सभी जानकारी दर्ज रहता है। और इसी फाइनल एडमिट कार्ड के जरिए आपको परीक्षा भवन में अंदर प्रवेश मिलता है और परीक्षा में बैठकर अब परीक्षा दे पाते हैं। 

फाइनल एडमिट कार्ड नहीं होने पर क्या होगा?

अगर आप सभी विद्यार्थियों का फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है या फिर किसी कारणवश खो जाता है तो पहले तो आप लोगों को एग्जाम में बिना फाइनल एडमिट कार्ड का नहीं बैठने दिया जाता था लेकिन सरकार ने पिछले 2 सालों से एक नया कदम उठाया है जिसके जरिए अगर आपका फाइनल एडमिट कार्ड खो जाता है या फिर फट जाता है तो आप सभी को एग्जाम में बैठने की अनुमति तब भी दी जाएगी क्योंकि सरकार ने या फैसला लिया है कि अगर किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड खो जाता है या फट जाता है तो उसे विद्यार्थी को आधार कार्ड लाना होगा और आधार कार्ड पहचान पत्र का काम करेगा और इस आधार कार्ड पर उसे विद्यार्थी का आधार नंबर रहता है इस आधार नंबर से पता चल जाएगा कि हां यह विद्यार्थी 2027 में एग्जाम देगा या विद्यार्थी इस स्कूल से पढ़ाई किया है इसका एडमिट कार्ड जारी हुआ था बट किसी कारण हो गया था यानी की फट गया था तो ऐसे विद्यार्थी को एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाती है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2027:

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 का फाइनल एडमिट कार्ड जनवरी माह में जारी किया जाएगा अगर बोर्ड परीक्षा 2026 की बात करें तो मैट्रिक का फाइनल एडमिट कार्ड 6 जनवरी को जारी किया गया था तो इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आप सभी का एडमिट कार्ड जनवरी माह में ही जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटर) परीक्षा 2027:

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 का फाइनल एडमिट कार्ड जनवरी माह में जारी किया जाएगा अगर बोर्ड परीक्षा 2026 की बात करें तो इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड 16 जनवरी को जारी किया गया था तो इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए इंटर का एडमिट कार्ड जनवरी माह में ही जारी किया जाएगा एक-दो दिन आगे पीछे जारी हो सकता है। लेकिन अभी इसका फाइनल डेट बिहार बोर्ड की ओर से नहीं दिया गया है इसलिए अनुमानित हम आपको तिथि बता रहे हैं।

Bihar Board Class 1st to 12th Paisa status Check: बिहार बोर्ड कक्षा 1-12वीं तक का पैसा हुआ जारी, यहां से चेक करें।

Admit Card Download कैसे करें?

मैं आप सभी को बता दूं की फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड ऑनलाइन नहीं होता है बल्कि स्कूल के प्रधानाध्यापक पोर्टल के माध्यम से वह खुद डाउनलोड करके आपके पास अवेलेबल करेंगे क्योंकि बिहार बोर्ड पोर्टल पर तो जारी कर देता है लेकिन जिस पोर्टल पर जारी करता है उसे पोर्टल का यूजर आईडी और पासवर्ड सिर्फ स्कूल के प्रधानाध्यापक जी के पास ही होता है इसलिए वह पोर्टल से आप सभी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे पर मोहर मार के सिग्नेचर करके आप सभी को अवेलेबल करेंगे तो आप सभी लोग इस भ्रम में मत रहिएगा की एडमिट कार्ड भी हम लोग डाउनलोड कर सकते हैं नहीं बल्कि स्कूल से ही आपको वह प्राप्त करना होगा।

तकरीबन मैट्रिक का फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से एक महीना पहले विद्यार्थियों को दे दिया जाता है और इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 20 दिन पहले दे दिया जाता है।

Official website: click here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top